क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आजमपुर एवं प्राथमिक विद्यालय सन्हौला अनुसूचित का अपना भवन नहीं है, जिससे छात्र छात्राओं को पठन- पाठन में असुविधा होती है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त दोनों विद्यालय का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?