क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय नहीं हैं जिस कारण उन मेधावी छात्रों को पठन- पाठन में कठिनाई होती है; यदि हां तो सरकार कब तक उक्त प्रखंड में आवासीय विद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?