हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 03.02.2025 को प्रकाशित " स्कूलों के 5148 वर्ग कक्ष का निर्माण दो वर्षों से लंबित " शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि राज्य में स्कूली बच्चों के अनुपात में पर्याप्त संख्या में कमरों की उपलब्धता नहीं रहने के कारण सरकार में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिसमें 5148 वर्ग कक्ष का निर्माण दो वर्षों से लंबित है, इसमें 1600 कमरों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्कूली छात्र/छात्राओं को पठन- पाठन सुचारू रूप से नहीं हो रहा है, यदि हां, तो सरकार के निर्णय के आलोक में स्कूलों में 5148 वर्ग कक्ष निर्माण लंबित एवं 1600 कमरों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं होने का क्या औचित्य है ?