क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड में महंत जयनारायण पूरी +2 उच्च विद्यालय शिकारगंज स्थित हैं जिसका मैदान खेलने योग्य नहीं है और न हीं उक्त मैदान की चाहरदिवारी है; जिससे उक्त विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओ को खेल कूद की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है; यदि हाँ तो सरकार महंत जयनारायण पूरी+2 उच्च विद्यालय, शिकारगंज के खेल मैदान को कबतक खेलने योग्य बनाने एवं चहारदिवारी बनाने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?