Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1730Starred Question Listed

अतिक्रमण मुक्त करना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 20 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत नगर अंचल स्थित मौज-कंडी नवादा, थाना नंबर-189, खाता नंबर-275, 276 प्लॉट नंबर-492, 538, 504, 457, 502, 517, 523, एवं 540 वगैरह बिहार सरकार की खास गरमजरूआ जमीन लगभग 2 एकड़ 22 डिसमिल जमीन है जो कि गया कॉटन जूट मिल, बालाजी नगर कैम्पस के अंदर है;2. क्या यह बात सही है कि एनएलबीडी के निदेशक द्वारा  29 एकड़ 30 डिसमिल जमीन खरीदा गया है,  तथा उक्त  गरमजरूआ 2 एकड़ 22 डिसमिल जमीन का अतिक्रमित कर कुल 31 एकड़ 52 डिसमिल जमीन का प्लाटिंग करा कर गैर कानूनी तरीके से विक्रय किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में उक्त 2 एकड़ 22 डेसिमल गरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर सार्वजनिक कार्य हेतु जमीन को संरक्षित करने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
20 मार्च, 2025
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार