क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया विधान सभा क्षेत्र के फतेहपुर मे श्री राम जानकी मठ की लगभग 40 बिगहा माफियाओं के कब्जे में रहने कारण प्रायः विवाद होता है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त मठ की जमीन को गलत तरीके से बेचा जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मठ की पूरी चल-अचल सम्पति को संरक्षित करने का विचार रखती है हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों