क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी अस्पतालों में सफाई एवं स्ट्रेचर सेवा तक के कार्य को आउटसोर्सिंग कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि अस्पतालों में मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाना,शौच एवं लघुशंका कराना, या तो खुद कराना पड़ता है अथवा आउटसोर्सिंग कर्मियों को पैसे देने पड़ते हैं क्योंकि उनके कर्तव्य में ये काम सम्मिलित नहीं हैं;3. क्या यह बात सही है कि एकल परिवार के कारण अस्पतालों में मरीज के साथ सामान्य तौर पर अटेंडेंट एक ही रहता है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार मरीजों के स्ट्रेचर सेवा , शौच, लघुशंका आदि कार्य को आउटसोर्सिंग कर्मियों के कर्तव्य में सम्मिलित करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?