क्या मंत्री, विधि विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद में अधीक्षक का पद वर्षों से रिक्त है एवं अधीक्षक नियुक्ति के सम्बन्ध में से बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के द्वारा अधीक्षक की नियुक्ति के सम्बन्ध में साक्षात्कार के पश्चात अनुमोदन की मांग की गयी, जो विभाग द्वारा अबतक नहीं दी गयी है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सुसंगत संचालन हेतु अधीक्षक की नियुक्ति करने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?