क्या मंत्री विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला में सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड अंतर्गत नयागाँव पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं0-02 में स्थित राम-जानकी मठ में कोई अधिकृत अभिरक्षक/ मठाधीश नहीं हैं, जिससे मठ का संचालन अव्यवस्थित हो चुका है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मठ की करीब साढ़े सात बीघा जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अनाधिकृत कब्जा होने के कारण मठ से आमजन लाभान्वित नहीं हो रहे हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मठ और उसकी सम्पत्ति को संरक्षित करने का विचार रखती है, हाँ तो, कब तक, नहीं तो क्यों?