क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार विधि पदाधिकारी नियमावाली , 2023 के नियमानुसार लोक अभियोजक तथा अपर लोक अभियोजकों हेतु संबंधित जिला दंडाधिकारी से प्राप्त अधिवक्ताओं की सूची पर चयन समिति की अनुसंशोपरांत राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की जाती है।2. क्या यह बात सही है कि चयन समिति द्वारा मधेपुरा सहरसा एवं सुपौल जिलों में लोक अभियोजक तथा अपर लोक अभियोजक के नियुक्ति हेतु अनुशंसा सूची राज्य सरकार के समक्ष समर्पित की जा चुकी है?3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारत्मक है तो सरकार कब तक अनुशंसित अधिवक्ताओं की नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?