क्या मंत्री , ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राजधानी पटना के तेजप्रताप नगर, अनिशाबाद में श्री सीताराम पथ, खाता संख्या-152,खेसरा संख्या-1111 एवं मोहल्ला-बृन्दावन कॉलोनी में घनी आबादी एवं आवासीय क्षेत्र मे बहुत सारे मकानों के उपर से 33000 के0वी0ए० का तार गुजरा है जिससे यहाँ निवास कर रहे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मकानों के उपर से 33000 के0वी0ए० तार को भुमिगत कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों नहीं ?