क्या मंत्री ,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत मैनाटाड़ प्रखंड के पुरूषोतमपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर का कब्रिस्तान और भगहां थाना क्षेत्र में नगरदेही के कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से विधि व्यवस्था के नजरिए से उक्त स्थल संवेदनशील हैं ,जिस कारण नरकटियागंज अनुमंडल के पुलिस-प्रशासन को शांति के लिए पहल करनी पड़ती है;यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?