क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के फुलवारी शरीफ थाना के केस सं0-1490/22, दिनांक 14.12.2022 में लापता रौशन कुमार, जो जहानाबाद जिला के हुलासगंज प्रखंड के पछेयारी बिगहा का रहने वाला था, का जिंदा या मृत होने की कोई भी सूचना परिजनों को अबतक नहीं दी गई है;2. क्या यह बात सही है कि 2 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जीवित या मृत घोषित नहीं होने के कारण उसके नाम पर बैंक खाता में जमा राशि, इंश्युरेन्स पॉलिसी तथा परिसंपति का संचालन अथवा निष्पादन ठप पड़ा हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार रौशन कुमार को जीवित बरामद करने अथवा मृत घोषित करने के साथ ही निर्धारित समय पर परिजनों को सूचना न देने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?