क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृृपा करेगें:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलांतर्गत कब्रिस्तानों की चार दिवारी के लिए बिहार की अन्य प्रखंडो की तरह सिकटा-मैनाटांड़ प्रखंड में 40 से अधिक कब्रिस्तान सूची बद्व है। जिसमें से विगत दो वित्तीय वर्षों में किसी कब्रिस्तान की चाहर दिवारी का निर्माण कार्य नहीं हुआ हैं;2.क्या यह बात सही है कि मैनाटांड़ प्रखंड के लक्ष्मीपुर और बरवा पंचायत का बढ़ईया टोला कब्रिस्तान उक्त सूची में नही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकरात्मक है तो क्या सरकार सूची बद्व कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी कराने और छुटे कब्रिस्तानों को सूची में शामिल कर चाहारदीवारी कराने का कब तक विचार रखती हैै; नही तो क्यों?