क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के लगभग सभी थानों में जब्त दुपहिया एवं चारपहिया वाहन के कारण पूरे परिसर में कुड़ा का अम्बार लगा रहता है, खुले आसमान में रहने के कारण सड़ने को मजबूर हैं एवं उन गाड़ियों की मूल्यवान पार्ट्स आदि की चोरी भी होती रहती है;2. क्या यह बात सही है कि जप्त गाड़ियों के सड़ने एवं बर्बाद होने से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार थानों में जप्त गाड़ियां से होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने हेतु ससमय उचित समाधन निकालने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों?