क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि श्री गोपाल रविदास, माननीय सदस्य, फुलवारी शरीफ को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरथौल (फुलवारी शरीफ) में जाति विशेष द्वारा जाति सूचक शब्दों का उच्चारण करते हुए नए स्कूल भवन के उद्घाटन करने से रोके जाने पर उनके द्वारा कांड संख्या-32/25, दिनांक- 26/01/25 परसा बाजार, पंटना में अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं, परन्तु नामजद की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है, यदि हाँ, तो क्या सरकार अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने और लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं हो क्यों ?