Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2180Starred Question Listed

भवन निर्माण  करना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) शिक्षा 25 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कोरमथु पंचायत के नंदू बिगहा, विजयपुर में प्राथमिक विद्यालय विजयपुर का अपना भवन नहीं है; जिसके कारण यह विद्यालय पिछले 30-35 वर्षों से सामुदायिक विकास भवन में संचालित है जहाँ छात्र-छात्राओं को विद्यालय की मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पर रहा है; यदि हाँ तो सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालय विजयपुर, नंदू विगहा का शौचालय सहित भवन निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 मार्च, 2025
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा