क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग के द्वारा राज्य में प्राथमिक/मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निदेश के तहत विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र/ आधार कार्ड/ अपार आई०डी० कार्ड बनवाने का प्रावधान किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, पटना के पत्रांक-3476, दिनांक-17.10.2024, पत्रांक-821 दिनांक-24.12.2024 एवं पत्रांक-467, दिनांक-15.02.2025 एवं जहानाबाद जिला द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/ अपार आई०डी० कार्ड नहीं बनवाने वाले प्रधानाध्यापकों के वेतन से 05 प्रतिशत कटौती एवं कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार प्रधानाध्यापक के वेतन कटौती की आदेश की जाँच एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?