क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कई आदेशपाल-सह-रात्रि प्रहरी को नियम के विरूद्ध स्थानान्तरण किया गया है , जिसपर तत्कालिन परियोजना निदेशक पटना के पत्रांक-97 दिनांक-7.1.2024 द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश को रद्द कर पुनः अपने स्थान पर बने रहने का आदेश दिया है फिर भी उक्त कर्मीगण को विमरीत नहीं किया गया है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त राज्य परियोजना निदेशक, पटना के आदेश की अवहेलना करने वाले पदाधिकरी के विरूद्ध कौन सी कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?