क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी जिला समाहर्ता को भेजे गये ज्ञापांक 970(7) दिनांक 23.08.2016 के जरिये बिहार भूदान यज्ञ अधिनियम 1954 के संदर्भ में जारी सर्कुलर में जमीनदारी उन्मूलन के बाद दान दी गई खास गैरमजरूआ जमीन की मान्यता रद्द कर दर गई है,जिसके कारण गरीबों के ज़मीन का परचा रद्द करने से लेकर जमीन से बेदखली का खतरा बढ़ गया है;यदि हाँ ,तो सरकार उक्त पत्र को रद्द करने का विचार रखती है,नही तो क्यों ?