क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी प्रखंडों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में की गई घोषणा के आलोक में एक-एक डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई है तथा विभागीय पत्रांक-1111 ,दिनांक-09.04.2025 के माध्यम से डिग्री कॉलेज खोलने हेतु राज्य के सभी जिलों के समहर्त्ता को पत्र जारी कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के मढ़ौरा प्रखंड के सलीमापुर पंचायत के नेथूआ ग्राम में डिग्री कॉलेज खोलने हेतू 5 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन मौजूद है ,जिसका खाता नं0-17, 84 ,सर्वे नं0-549, 550, 558, 569 एवं थाना नं0-52 है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्राम में डिग्री कॉलेज खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?