क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सरकार ने बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है;2. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिले के सिकटा और मैनाटांड़ प्रखंडों में कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नही है, जिससे छात्र-छत्राओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?