क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि: क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत प्रखंड कोटवा के जसौली पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जसौली, जमुनिया वृति टोला उर्दू का भवन जर्जर है, जिसके कारण छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय में नये 3 ए.सी.आर. कमरे का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?