Back to Legislative Questions Repository
Q.No 435Starred Question Listed

भवन निर्माण

श्री मनोज कुमार यादव (16) (कल्याणपुर) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 28 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- (1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत अंचल कोटवा के राजस्व कचहरी (कझिया) के भवन निर्माण/जिर्णोद्वार हेतु समाहर्ता पूर्वी चम्पारण के पत्रांक-०4 (मुख्यालय)/जि०रा० दिनांक-07.01.2022 द्वारा कुल 9,97,000 (नौ लाख संतानवे हजार) रूपये आवंटन की मांग के आलोक में राजस्व विभागीय स्वीकृत्यादेश सं0-304(4)/रा0, दिनांक-13.07.2022 द्वारा राशि विमुक्ति की स्वीकृति दी गयी थी, परन्तु अभी तक राशि के अभाव में उक्त राजस्व कचहरी का भवन निर्माण कार्य नहीं हो सका है; (2) यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में उक्त वर्णित कचहरी का भवन निर्माण हेतु उक्त स्वीकृत राशि को समाहर्ता पूर्वी चम्पारण को आवंटन उपलब्ध कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 नवम्बर, 2024
Member
श्री मनोज कुमार यादव (16) (कल्याणपुर)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Manoj Kumar Yadav (16)
Manoj Kumar Yadav (16)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Kalyanpur - East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 May 1974