क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत कल्याणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पुरन छपरा बाजार चौक एक महत्वपूर्ण चौक है, यहॉ के स्थानीय लोगों को 12 कि0मी0 की दूरी तय करके चकिया थाना जाना पड़ता है,जबकि पुरन छपरा में सरकारी भवन भी उपलब्ध् है, जो थाना चौकी बनने की सभी शर्ते पूरी करता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक पुरन छपरा चौक पर पुलिस चौकी बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?