क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण् जिला अन्तर्गत प्रखण्ड कल्याणपुर के वृन्दावन पंचायत में रोड-अंगद यादव के मार्केट से अलखबनी मेघुआ से आरईओ पथ से रूदल यादव सर्वे आई0डी0 (21796) 1.3 कि0मी0 सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब है जिस कारण आवासीत और निकटवर्ती आबादी को आवागमन में घोर असुविधा का सामना करना पड़ता है बरसात के समय में सड़क पर जल जमाव की समस्या हो जाता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पथ का नव निर्माण कार्य कबतक कराने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?