क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के अंचल कोटवा अन्तर्गत एन0 एच0-28 से प्राथमिक विद्यालय रतनपुर खैरवा 1.1 कि0मी0 सर्वे आई0 डी0 नं0 (19432) की स्थिति अत्यन्त जीर्ण-शीर्ण है जिस कारण सड़क के आस-पास बस्तीयों के आवासीत आमजनों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पथ का नव निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?