क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड आमस के पंचायत अकौना स्थित प्राथमिक विधालय कोरमथू SC में 128 बच्चों के पठन-पाठन का कार्य एक ही वर्ग कक्ष में किया जाता है, जिससे बच्चों के शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि प्रखंड-आमस के पंचायत महुआवां के ग्राम प्राणपुर में प्राथमिक विद्यालय नहीं रहने से बच्चों को सुदूर क्षेत्रों में जाकर पढना पड़ता है;3. यदि ऊपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक तो क्या सरकार उक्त दोनों स्थानो पर क्रमशः विद्यालय का नया भवन एवं नया विद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?