क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 10+2 उच्च विद्यालय, मण्डाछ, 10+2 उच्च विद्यालय, तारापुर, प्राथमिक विद्यालय गोनाई विगहा तथा प्राथमिक विद्यालय लाला विगहा में छात्र-छात्राओं के पठन - पाठन के लिये अपेक्षाकृत वर्गकक्ष उपलब्ध नहीं है जिससे पठन - पाठन में असुविधा हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?