क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज प्रखंड के पोसदाहा पंचायत वार्ड संख्या चार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा में चहारदीवारी निर्माण नहीं होने से विद्यालय परिसर में पशुओं का चारागाह बना रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षाकर्मियों को पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार, वर्णित विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?