क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार बीज निगम द्वारा निर्मित बीजों की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से अररिया जिला सहित प्रदेश के किसान प्राइवेट कंपनियों द्वारा निर्मित बीजों को मनमाने कीमत पर खरीद कर रबी फसल खासकर मक्का की बुआई करने को विवश हैं;2.क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा आयोजित रबी महोत्सव का आयोजन जिला एवं प्रखंड स्तर पर वास्तविक किसानों से परे सिर्फ खानापूर्ति के लिये की जाती है, परिणामस्वरूप किसानों द्वारा अंधाधुंध उर्वरक प्रयोग पर विराम नहीं लगने से खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट होती जा रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार बिहार बीज निगम के बीजों की गुणवत्ता में सुधार करते हुए प्राइवेट कंपनियों के बीज मूल्यों पर अंकुश लगाकर रबी महोत्सव का शत प्रतिशत किसानों के बीच सफल आयोजन जिला एवं प्रखंड स्तर पर करने का विचार रखती है हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?