क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित गोड़राहा बिशनपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 जयप्रकाश यादव के घर से सिमरबनी सीमा तक जाने वाली सड़क वर्षों से कच्ची गड्ढ़ानुमा एवं जर्जर स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़क के पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?