क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला सहित प्रदेश में लगभग 75 हजार प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय हैं, जहाँ एक करोड़ 72 लाख से ज्यादा छात्र, छात्र-शिक्षक की अनुपातिक विसंगति के साथ पढ़ते है; 2. क्या यह बात सही है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात 30:1 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 35:1; के स्थान पर क्रमशः 55:1 और 38:1 है, 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकरतमक है तो क्या सरकार विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात की विसंगतियों को दूर करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?