Back to Legislative Questions Repository
Q.No 664Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री जय प्रकाश यादव (46) (नरपतगंज) आपदा प्रबंधन 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र जो कि भारत नेपाल सीमा पर है, वहां विगत अगस्त माह में नेपाल के तरफ से आए बाढ़ के पश्चात आपदा राहत राशि का बँटवारा 2017-18 की सूची को बिना update किये हुए एवं सैकड़ों लोगों को बिना आधार के इससे हटा कर किया गया; 2. क्या यह बात सही है कि सम्बंधित सर्वे रिपोर्ट पोर्टल पर भी नहीं डाला गया है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार संबधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध जाँच करवा कर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री जय प्रकाश यादव (46) (नरपतगंज)
Department
आपदा प्रबंधन
Ministry
आपदा प्रबंधन
MLA Profile
Jai Prakash Yadav (46)
Jai Prakash Yadav (46)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narpatganj - Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
25 Apr 1955