क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलान्तर्गत बेलागंज प्रखंड में बाजितपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, कानाबिगहा भवन के अभाव में सामुदायिक भवन, कानाबिगहा में चल रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में पढने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को विद्यालय भवन नहीं रहने के कारण अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विद्यालय के पास अपना भूमि उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार प्राथमिक विद्यालय कानाबिगहा का भवन निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?