क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत जिहुली पंचायत में स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, जिहुली में भवन नहीं है, जिससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है, यदि हां तो सरकार जिहुली उच्च विद्यालय में भवन निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?