क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला अंतर्गत दरयानि प्रखंड के नरवारा ग्राम में गोखुल जगत +2 हाई स्कूल अवस्थित हैै जिसमें छात्र -छात्राओं के पठन - पाठन हेतु भवन नहीं रहने के कारण काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में भवन का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?