क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के सिकटा प्रखंड मुख्यालय में बस स्टैंड नहीं होने से बसों का ठहराव यत्र-तत्र होता है, जिससे बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति होने से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ;यदि हाँ, तो सरकार कबतक सिकटा प्रखंड मुख्यालय में यात्रियों और आम लोगों की सुविधा के लिये बस स्टैंड बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?