क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार के डाक बंगला से स्टेशन रोड तक फुटपाथी विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से हाट (बाजार) लगने के कारण प्रतिदिन गंभीर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता और रेल यात्रियों को कठिनाई होती है, जबकि उक्त मार्ग के समीप ही पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, यदि हाँ, तो सरकार जनहित में उक्त खाली सरकारी जमीन पर हाट को स्थानांतरित करते हुये उक्त मार्ग को कब तक अतिक्रमण मुक्त (नो वेंडिंग जोन) करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?