क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा पूरे राज्य में मुख्यमंत्री पंचायत सरकार भवन एवं कन्या विवाह भवन काशिलन्याश एवं उद्घाटनसंकल्प पत्रांक-24/प.स.भ.-9-29/2024/6549, दिनांक-23.05.2025 द्वारा (सताईस अरब चैरासी करोड़ तिरानवे लाख सताईस हजार चार सौ बाईस ) रूपये की स्वीकृति दी गई है; परन्तु पूर्वी चम्पारण के मोतिहारीप्रखंड के झिटकहिया, राम सिंह छतौनी, उ0प0ढेकहा, मधुबनी, बरदाहा सहित प्रखंड के रामगढ़वा, पंडितपुर, सलेमपुर, सुर्यपुरका भवन खण्डहर में तब्दील हो रहा है; यदि हाँ तो, सरकार इसके जिम्मेवार अधिकारी के विरूद्व कबतक कार्रवाई करने एवं पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है ,नहीं, तो क्यों ?