क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर नगर परिषद में बस स्टैंडनहीं है जिस कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती है;2. क्या यह बात सही है कि नगर में यात्रियों को रास्ते मे बस रोक कर उतरने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है एवं जाम की समस्या उत्पन्न होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त नगर परिषद में बस स्टैंड का निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?