क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के खगड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत माड़र में सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए प्रभु नारायण सिंह के नाम से बना पार्क जीर्ण-शिर्ण अवस्था में है, जिसके कारण असमाजिक तत्वों द्वारा पार्क की जमीन को अतिक्रमण कर ली गई है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पार्क को अतिक्रमणमुक्त कराकर पार्क की मरम्मति एवं सौर्न्दयीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?