क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या बात सही है कि जहानाबाद जिला अन्तर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखावर का भवन निर्माण जमीन की उपलब्धता के बावजूद नही हुआ है और केन्द्र का संचालन उपस्वास्थ्य केन्द्र की छोटी सी भवन में चल रहा है ।यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?