क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : - 1. क्या यह बात सही है कि बक्सर सदर अस्पताल और डुमराँव अनुमण्डल अस्पताल में ICU की सुविधा नहीं है तथा निकटतम उच्च संस्थान लगभग 150 किमी दूर है, जिससे आपातकालीन स्थिति में या दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मृत्यु ICU के आभाव में रास्ते में ही हो जाती है;2. क्या यह बात सही है कि डुमराँव मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण में डिज़ाइन एवं अन्य तकनीकि स्वीकृति के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार आपातकालीन स्थिति में जीवनरक्षा के लिए सदर एवं अनुमण्डल अस्पताल में ICU की व्यवस्था करने तथा मेडिकल कॉलेज को तकनीकि स्वीकृति प्रदान कराने का विचार रखती है , हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?