Back to Legislative Questions Repository
Q.No 531Starred Question Listed

नियुक्ति करना

श्री सत्यदेव राम (107) (दरौली) स्वास्थ्य 25 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में ANM की बहाली के लिए BTSC में विज्ञापन सं0-7/2022 में नियम 2018 के तहत 15.09.2022 तक एवं संशोधित नियमावली 2023 के तहत दिनांक:- 06.10.2023 तक आवेदन लिया गया;2. क्या यह बात सही है कि BTSC के  विज्ञापन संशोधित पत्रांक:-2591, दिनांक-   19.09.2023 की कंडिका  D (iv) के अनुसार आरक्षण हेतु प्रमाण पत्र दिनांक:- 06.10.2023 तक निर्गत होने पर ही मान्य किया जाएगा, जिससे हजारों  की संख्या में अभ्यर्थी जिन्होंने 2022 में आवेदन किया, जिनके पास दिनांक:- 06.10.2023 से पूर्व का निर्गत EBC NCL प्रमाण पत्र था उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया जिससे EBC वर्ग  में 982 सीट खाली रह गया|3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वर्ष 2022 में आवेदन करने वाले EBC वर्ग के  अभ्यार्थियों जिनके पास दिनांक 06.10.2023 से पूर्व का EBC NCL प्रमाण पत्र है को आरक्षण का लाभ देकर नियुक्त  करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 जुलाई 2025
Member
श्री सत्यदेव राम (107) (दरौली)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Satyadeo Ram (107)
Satyadeo Ram (107)
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Darauli-Siwan (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Feb 1964