क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से मधेपुरा जिला के जिला पैनल से 44 कार्यपालक सहायको को जिला स्वास्थ्य समिति मधेपुरा के कार्यालय में योगदान कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कार्यापालक सहायकों द्वारा जनवरी 2014 से जनवरी 2022 तक कार्य कराया गया है एवं बिना कारण बताए सभी कार्यपालक सहायकों को वर्ष 2022 में सेवा से मुक्त कर जिला स्थापना शाखा, मधेपुरा के जिला पैनल में वापस कर दिया गया, जिससे उक्त कार्यपालक सहायकों का पुनर्नियोजन अभी तक नहीं कराया गया है;3. क्या यह बात सही है कि जिला अधिकारी, मधेपुरा को पुनर्नियोजन हेतु आवेदन समर्पित करने एवं कई बार मिलने के बावजूद अभी तक पुनर्नियोजन नहीं किया गया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सभी कार्यपालक सहायकों का पुनर्नियोजन करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?