क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :1.क्या यह बात सही है कि आयुष चिकित्सक के रूप में 2500 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों की नियुक्ति संविदा पर क्रमशः 2010 एवं 2015 में हुई थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त आयुष चिकित्सकों को संविदा पर काम करने के लिए नियमित नियुक्ति के समय पांच नंबर का वेटेज दिया गया है ;3. क्या यह बात सही है कि उक्त आयुष चिकित्सकों में से बहुत सारे चिकित्सकों की सेवा निवृत्ति आयु बहुत कम बच गई है, जिसके कारण वे सेवांत लाभ से वंचित हो जाएंगे;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी की सेवा अवधि गणना में संविदा अवधि को भी शामिल करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?