क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, कटिहार के पत्रांक 3511 दिनांक 7.11. 2023 के आलोक में विभाग के अभियंता प्रमुख, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, पटना के पत्रांक 387 दिनांक 1. 12. 2023 द्वारा भागलपुर के साथ बांका को भी जोड़ दिए जाने के कारण चांदन तटबंध के निर्माण हेतु 2012 में बाढ नियंत्रण प्रमंडल,भागलपुर के अंतर्गत अधिगृहीत जमीन का मुआवजा भागलपुर के किसानों को आज तक नहीं हो पाया है, यदि हां तो सरकार कब तक वर्तमान दर पर अधिगृहीत भूमि का मुआवजा भागलपुर के किसानों को देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?