क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत कटिहार सदर प्रखंड के हफलागंज स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ वेलनेस सेन्टर का पक्का चाहरदिवारी नहीं होने के कारण खाली जमीन का अतिक्रमण हो रहा है, जिससे चिकित्सीय कार्य करने में असुविधा हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त केन्द्र में पक्का चाहरदिवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?