क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया विधान सभा क्षेत्र में हर घर नल का जल योजना अंतर्गत बिछाए गए पाइपलाइन को मानक गहराई तक नहीं बिछाये जाने के कारण बार-बार पाइप क्षतिग्रस्त हो रहा है और जलापूर्ति बाधित होती है ?यदि हां तो सरकार कब तक केसरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बिछाए गए पाइपलाइन को मानक गहराई तक बिछाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?